Phagwaraसमाज में फैले हुए कुरीतियां व आडंबर का नाश धार्मिक आयोजनों से...

समाज में फैले हुए कुरीतियां व आडंबर का नाश धार्मिक आयोजनों से होता है: रणजीत सिंह खोजेवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बोले,,, धार्मिक आयोजनों से होता है बुराईयों का अंत

कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पूर्व चेयरमेन व् भाजपा के जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है,वहीं लोगों के दिल व दिमाग भी शुद्ध होते हैं।ऐसे आयोजनों से समाज में बुराईयों का भी अंत होता है।इसलिए धार्मिक आयोजनों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

रणजीत सिंह खोजेवाल ने यह विचार हैरिटेज सिटी कपूरथला में श्री हरे कृष्णा प्रचार समिति के संयोजकत्व में एक जुलाई को निकली गई भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के अवसर पर व्यक्त किए।कार्यक्रम में खोजेवाल ने भगवान जगन्नाथ जी की आरती की। इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर खोजेवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब भी समाज में कुरीतियां व आडंबर फैले हैं, तब-तब उनका नाश ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हुआ है। इसलिए समाज में वे ऐसे धार्मिक आयोजनों का सबसे अधिक महत्व मानते हैं।

खोजेवाल ने कहा कि हमें धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से जहां समाज में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है वहीं सौहार्द भी कायम रहता।खोजेवाल ने समारोह का आयोजन करने वाली श्री हरे कृष्णा प्रचार समिति को भी बधाई व शुभकामनाएं दीं। खोजेवाल ने लोगों से अपील की कि सभी लोग ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का अधिक से अधिक आयोजन करवाएं, ताकि लोग इनका लाभ ले सकें।इस अवसर पर बजहाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यग दत्त ऐरी, पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल, जिला उपप्रधान पवन धीर, युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सनी बैंस, भाजपा नेता रोशन लाल सभरवाल, जिला उपप्रधान जगदीश शर्मा, जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला उपप्रधान अशोक माहला आदि उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...