Himachalपुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सदर ऊना...

पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सदर ऊना व वार्ड न. 6  के बीच खेला गया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस लाईन ऊना के क्रिकेट मैदान में पुलिस स्मृति दिवस-2023 के सन्दर्भ में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सदर ऊना व वार्ड न. 6 ऊना की टीमों  के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर,भा.पु.से द्वारा जिलाधीश ऊना राघव शर्मा, भा.प्र.से, जिला आबकारी अधिकारी विनोद डोगरा, जिला ऊना क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी के साथ भारतीय मूक टीम के कप्तान विरेन्द्र सिंह और एशियन गेम्स पैरा-ऑलम्पिकस में ऊंची कूद प्रतियोगिता में  रजत पदक विजेता निषाद कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में वार्ड न. 6 की टीम 44 रन से विजयी रही जिसे 51,000 रुपये व ट्रॉफी व सदर ऊना की टीम जो कि उप-विजेता टीम रही उन्हें 31,000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस द्वारा  प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल क्रिकेट मैच का शुभारंभ एसपी अर्जित सेन ठाकुर द्वारा किया गया। इस दौरान एएसपी संजीव भाटिया और डीएसपी अजय ठाकुर भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों से रूबरू होने के बाद मैच का शुभारंभ किया गया था।

मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि नशे की बढ़ती समस्या पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा जिला के तमाम बड़े ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा गया है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया हैं पुलिस द्वारा नशे की डिमांड को कम करने के लिए बच्चों को स्कूलों में जाकर इसके प्रति एजुकेट भी किया गया है। वहीं इसके साथ-साथ बच्चों को खेलों की तरफ भी जोड़ा गया है।

उसी के अंतर्गत ऊना पुलिस द्वारा स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवाई जा रही है स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने से वह फिजिकली फिट रहते हैं। बच्चे नशे की तरफ न जाएं इसके लिए उनका ध्यान खेलों की तरफ लाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे की प्राप्ति को कम करना है क्योंकि युवा अगर खेलों की तरफ जुड़ेंगे तो उनका ध्यान नशे की तरफ नहीं जाएगा इसलिए पुलिस द्वारा यह स्पोर्ट्स एक्टिविटी कारवाई गई है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...