शहीद के नाम का गेट तो नहीं बना लेकिन शराब का ठेका खोल दिया

नंगल सलांगडी गांव के लोगों ने ठेका खोलने का किया विरोध, डीसी से मिले
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव नंगल सलांगडी में शराब का ठेका खोलने पर स्थानीय लोग लामबंद हो गए हैं हैरानी इस बात की है कि यहां पर शहीद सुरेंद्र सिंह के नाम का गेट प्रस्तावित था वहां अब शराब का ठेका खोल दिया गया है शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी उना राघव शर्मा से मिला और उन्होंने शराब के ठेके को हटाए जाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नंगल सलांगड़ी ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर नंगल सलांगडी में सड़क किनारे शराब के ठेके को बंद करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर ठेका खोला गया है वहां एक बस स्टॉप भी है। बस स्टॉप से ग्रामीण विभिन्न क्षेत्रों के लिए आते जाते हैं। ठेका खुलने से सुबह से लेकर देर शाम तक नशेडिय़ोंं का आना जाना लगा रहता है। ग्राम पंचायत प्रधान व शहीद सुरेंद्र सिंह के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार छोटेलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस स्थान पर शहीद के नाम का गेट बनाया जाना प्रस्तावित था वहां पर शराब का ठेका खोल दिया गया है जो बिल्कुल गलत है।
नंगल सलांगड़ी की ग्राम पंचायत प्रधान आशा कुमारी ने बताया कि ठेका खोलने के लिए ग्राम पंचायत से कोई एनओसी नहीं ली गई है। ऐसे में बिना पंचायत की मंजूरी से ठेका कैसे खुला यह एक बड़ा सवाल है ? इसके अलावा जिस स्थान पर ठेका खुला है वहां पुश्तैनी पेयजल स्त्रोत भी है। इस स्त्रोत से आने जाने वाले लोग पानी भी पीते हैं। लेकिन जब से वहां ठेका खुला है खास तौर पर महिलाएं व स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थी उक्त स्त्रोत से पानी पीने से भी कतराते हैं। पंचायत प्रधान आशा की माने तो गांव में शराब का ठेका खोलने के लिए ग्राम पंचायत से परमिशन तक नहीं ली गई है बिना परमिशन यह शराब का ठेका खोला गया है। उन्होंने बताया कि शराब ठेका खोलने का मामला मौजूदा विधायक देवेंद्र भुट्टो के पास भी लेकर पहुंचे थे उन्होंने 2 दिन का समय मांगा था लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
इस मामले पर उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नंगल सलांगडी पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल शराब के ठेके के विरोध में उनसे मिला है उन्होंने कहा कि वह इस मामले में एक्साइज विभाग को जांच किए जाने के आदेश दिए जाएंगे अगर नियमों के अनुसार यह ठेका नहीं खुला है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीसी शोभित गौतम के अलावा वार्ड पंच व अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...