Breaking Newsलिफ्ट में फंसी बच्ची का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, मदद के लिए...

लिफ्ट में फंसी बच्ची का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, मदद के लिए कैमरे के आगे जोड़ती रही हाथ, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः एलडीए के जनेश्वर एंक्लेव के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बुधवार दोपहर दो बजे आठ साल की नन्हीं सी जान लिफ्ट में फंस गई। इससे अपार्टमेंट के लोगों में हड़कंप मच गया। बच्ची के चिल्लाने का वीडियो सीसीटीवी के जरिये फ्लैट में लाइव हुआ तो घटना का पता चला। लिफ्ट में फंसी ध्वनि अवस्थी 15 मिनट तक चिल्लाती एवं तड़पती रही, लेकिन मेंटेनेंस के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। जब लिफ्ट में ऑटोमेटिक डिवाइस एक्टिवेट हुई तो लिफ्ट बेसमेंट पर पहुंची।

इसके बाद डोर खुलने पर डरी-सहमी बच्ची बाहर निकल सकी। इस घटना के लिए लिफ्ट मेंटेनेंस एवं वैकल्पिक बिजली सिस्टम के अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदार हैं। आवंटियों ने बताया कि ध्वनि अवस्थी दोपहर दो बजे भूतल से 11वें तल स्थित फ्लैट जा रही थी। आठवें तल तक पहुंची थी कि तभी अचानक बिजली फेल होने से लिफ्ट थम गई।

लिफ्ट में फंसी बच्ची का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। लिफ्ट बंद होने से बच्ची डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जब ऑटोमेटिक डिवाइस एक्टिवेट हुई तो लिफ्ट सीधे बेसमेंट आ गई। ध्वनि के पिता आशीष अवस्थी एक निजी संस्थान में शिक्षक हैं। इस घटना के लिए आवंटी अजय सिंह ने एलडीए की लिफ्ट मेंटेनेंस कंपनी एवं बिजली व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी कंपनी के लोगों का दोषी ठहराया है। अजय का कहना कि लिफ्ट की डिवाइस एक्टिव होने के बाद निकट के फ्लोर का डोर खुलने के बजाय सीधे बेसमेंट पर खुलता है।

लिफ्ट में फंसने के बाद वह घबरा गई। उसे यह बात मालूम थी कि लिफ्ट में कैमरा है। वह एक बार दरवाजा खोलने की कोशिश करती तो एक बार कैमरे में देखकर बचाने की गुहार लगाती। इसके बाद उसने भगवान से बचाने की गुहार लगाई। उसने हाथ जोड़कर कई बार कहा हे भगवान मुझे बचा लो। बिजली के चले जाने की वजह से वह बच्ची लिफ्ट में फंसी। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनेश्वर एनक्लेव में अचानक बिजली बाधित होने के कारण एक लिफ्ट में बच्ची फंस गई थी, जिसे तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया। उन्होंने योजना के निवासियों से अनुरोध किया है कि 12 साल से छोटे बच्चों को लिफ्ट में सुरक्षा की दृष्टि से अकेले सफर न करने दें। लिफ्ट के मेंटेनेंस का काम अनुभवी फर्म को ही दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...