बदमाशों ने 2 भाइयों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

बरेलीः जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां दबंगों ने 2 सगे भाइयों को लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। यहां तक कि दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया है।

जानकारी देते गौरन ने बताया कि वह यूपी के बरेली में सिरौली थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव के निवासी हैं। गौरव ने बताया कि प्रकाश शर्मा, नीरज शर्मा, नंदकिशोर, लखन और दो अज्ञात लोगों सोमवार को एक कार से उनके घर आए और हथियारों के बल पर मुझे और मेरे भाई 29 वर्षीय सौरभ को जबरन कार में डालकर अपने घर ले गए। वहां बदमाशों ने उनसे पैर के तलवे चटवाए और फिर 4 लोगों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद दोनों भाइयों को अपनी कार की डिग्गी में डालकर वो लोग सिरौली थाने ले गए और थाने में हमे फेक दिया। पुलिस ने हम दोनों भाइयों को पहले सीएचसी भेजा और फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां सौरभ की मौत हो गई। सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

गौरव ने बताया कि करीब 12 साल पहले मेढ़ को लेकर नंदकिशोर, प्रकाश और चंद्रभूषण से विवाद हुआ था। तभी से दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी चली आ रही है। गौरव ने आरोप लगाया कि इसी दुश्मनी के चलते उसके भाई की हत्या कर दी गई। उसने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि वे उसे और उसकी मां को भी जान से मार देंगे और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि 5 मई को गौरव और सौरभ के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया था। वहीं, गुरुवार को सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें शरीर पर चोटों के गंभीर निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...