Haryanaसरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा

सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंबालाः हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों का 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा का ऐलान किया गया है। इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया है। जारी आदेशों के अनुसार 1 जनवरी से नई दरों को लागू कर दिया जाएगा। मई में सैलरी और पेंशन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। सरकार के इस फैसले से करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी और करीब 3 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। यानी 6 लाख लोगों को इसका फायदा होगा। इस बाबत राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता डीए और डीआर अप्रैल, 2025 के वेतन और पेंशन/पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा और जनवरी, 2025 से मार्च, 2025 के महीनों के लिए बकाया मई, 2025 के महीने में भुगतान किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे कर्मचारियों और वेतन भोगियों के डीए-डीआर में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है जो विगत पहली जनवरी से लागू होगी।

सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अगले महीने मिलने वाले वेतन-पेंशन के साथ ही जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर दिया जाएगा। करीब तीन लाख पक्के कर्मचारियों और दो लाख 60 हजार पेंशनर्स को इसका लाभ होगा। वहीं, पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता भी बढ़ाने की तैयारी है।

वर्तमान में छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स को 246 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। इसी तरह पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स काे 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। हरियाणा में सातवां वेतन आयोग लागू है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन तथा पेंशन ले रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...