Unaमाता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य दिव्य आगाज

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य दिव्य आगाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का मेला ग्राउंड अम्ब में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने  मेला मैदान में स्थापित पंडाल में माता श्री चिंतपूर्णी जी के पावन स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना के साथ और जिलेवासियों व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की व सभी को माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके उपमुख्यमंत्री ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। अग्निहोत्री ने कहा कि अल्प अवधि में यह महोत्सव जन मन का उत्सव बन गया है। यह उत्सव इसी तरह हर साल पूरी भव्यता से आयोजित किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं कि महोत्सव के आयोजन में मंदिरों का पैसा खर्चा जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि इसके आयोजन में माता श्री चिंतपूर्णी के चढ़ावे का एक भी पैसा न उपयोग हो रहा है और आगे भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। महोत्सव का सारा खर्च हिमाचल सरकार वहन करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले साल महोत्सव के पहले संस्करण में ही इसे राज्यस्तरीय दर्जा देने की घोषणा की थी और हमने कैबिनेट में ले जाकर इसे राज्यस्तरीय दर्जा दे दिया है। उन्होंने महोत्सव में लोगों के भारी हुजूम जुटने पर प्रसन्नता जताते हुए महोत्सव की सफलता के लिए विधायक सुदर्शन बबलू की पीठ थपथपाई और जनता की ओर से इसे साल दर साल आयोजित करने की हामी बताया।

इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का व अन्य गणमान्य व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन में मिले अपार जन समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसे अगले साल और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ आस्था अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा की धपत्नी मृदु शर्मा, जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा,  उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...