Unaहोटल संचालक ने जानलेवा हमले का स्थानीय पंचायत प्रधान एवं व्यापार मंडल...

होटल संचालक ने जानलेवा हमले का स्थानीय पंचायत प्रधान एवं व्यापार मंडल को सौंपा पत्र, न्याय की लगाई गुहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होटल मालिक राजेश कुमार पर शराब ठेकेदार के बाउंसर ने किया था जानलेवा हमला

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के बंगाणा बाजार में रविवार को हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय होटल संचालक राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि शराब ठेकेदार राकेश चड्ढा अपने करीब 15 बाउंसरों के साथ उनके होटल में जबरन घुस कर उनके साथ मारपीट की, यहां तक कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में राजेश कुमार ने न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय व्यापार मंडल एवं पंचायत प्रधान से हस्तक्षेप की मांग करके न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित राजेश कुमार ने इस संबंध में बंगाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार सैंटी, पंचायत प्रधान विजय शर्मा एवं उपप्रधान अजय शर्मा को एक लिखित पत्र सौंपा है।

उन्होंने पत्र में विस्तार से घटना का विवरण देते हुए कहा कि रविवार की दोपहर करीब 7 बजे बंगाणा शराब रेंज के राकेश कुमार चड्ढा अपने 15 बाउंसरों के साथ होटल में घुसा और पहले तो गाली-गलौज की, फिर बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावारों ने न सिर्फ उन्हें शारीरिक रूप से घायल किया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के सामने आते ही स्थानीय व्यापार मंडल हरकत में आ गया। बंगाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार सैंटी ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा की और कहा कि बंगाणा जैसे शांतिप्रिय बाजार में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल पीड़ित राजेश कुमार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा और प्रशासन पर दबाव बनाएगा ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। स्थानीय पंचायत प्रधान विजय शर्मा और उपप्रधान अजय शर्मा ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय पर बात की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्र की शांति भंग न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित को पूरी सहायता प्रदान की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी रोहित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...