पति ने पोहा बनाने से किया इनकार, फिर पत्नी ने उठाया खोफनाक कदम…

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक पत्नी ने अपने पति से पोहा बनाने की गुजारिश की, जब पति ने पोहा बनाने से इनकार किया तो पत्नी इस बात से नाराज हो गई। नाराज पत्नी ने मौत को गले लगा लिया। घटना ग्वालियर के मुरार इलाके की है। दरअसल, बालकिशन जादौन की सालभर पहले कविता नाम की लड़की से शादी हुई थी।

शनिवार को नवविवाहिता कविता ने अपने पति से पोहा खाने की इच्छा जताई और फिर उसे पोहा बनाने के लिए कहा। जब कविता के पति बालकिशन ने पोहा नहीं बनाया तो इस बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलने हि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है।

इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि कविता नवविवाहित थी, ऐसे में पुलिस दहेज प्रताड़ना सहित हर तरह के एंगल पर मामले की जांच कर रही है। मृतिका के पति ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच पोहा नहीं बनने पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने आत्महत्या की। ऐसे में परिवार के अन्य लोगों के साथ मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...