दी कांगड़ा बैंक ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

ऊना/ सुशील पंडित : दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा लठियानी की शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने ग्राम पंचायत, लठियानी में सोमवार को प्रदेश व केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेनदेन एवं जन सुरक्षा स्कीम के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।
शाखा प्रबंधक अशोक कुमार द्वारा जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि जिन लोगों के बैंक में कोई खाता नहीं है वह बैंक में अपना खाता खोलें, ताकि भारत सरकार द्वारा कोई भी लाभकारी योजनाओं का फायदा मिले। इसके लिए बैंक में खाता होना अनिवार्य है तत्पश्चात ही वे लाभकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इस दौरान शाखा प्रबंधक लठियानी अशोक कुमार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जो की 18 से 50 साल तक के लोगों के लिए 436 सालाना देने के बाद 2 लाख का बीमा होता है जिसमें किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने के कारण उसका परिवार को लाभ प्राप्त हो सकता है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जो की 18 से 70 साल की आयु तक के लोगों को ₹20 सालाना देकर इसका लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा भी प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है जिनका फायदा उठाने के लिए बैंक में खाता होना अति अनिवार्य है। इस मौके पर कांगड़ा बैंक के अधिकारी संजीव कुमार, विनय कुमार,महिला मंडल प्रधान निशा देवी ग्राम पंचायत सदस्य रेखा देवी,  जगत राम , बंताराम,  के अलावा स्थानीय गांव वासी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...