Breaking Newsसर्वपितृ अमावस्या पर आज लगेंगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

सर्वपितृ अमावस्या पर आज लगेंगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आज सर्वपितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। साल का अंतिम सूर्यग्रहण कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण को लेकर अक्सर लोगों के मन में डर की स्थिति देखने को मिलती है। आज सर्वपितृ अमावस्या पर एक तरफ जब लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके मन में सवाल है कि क्या सूर्य ग्रहण के दौरान श्राद्ध करना सही रहेगा या फिर क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा? आपके मन में भी अगर यही सवाल है तो बता दें कि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण कंकण सूर्य ग्रहण है, जो भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां कोई सूतककाल या ग्रहण का असर नहीं दिखाई देगा।

आइए, जानते हैं आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का समय और अगले साल कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगा। वहीं, सूर्य ग्रहण का समापन 2 अक्टूबर की मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण की अवधि 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। ऐसे में जाहिर-सी बात है कि सूर्य ग्रहण के समय के अनुसार भारत में रात हो रही होगी इसलिए यहां सूर्य नजर नहीं आएगा, जिससे सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं है।

बात करें, अगले साल 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की तो जनवरी 2025 से लेकर दिसम्बर 2025 तक 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे यानि कुल 4 ग्रहण होंगे। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जो भारतीय समय के अनुसार 9 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यूरोप, आस्ट्रेलिया, आंशिक अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका में यह चंद्र ग्रहण नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से यूरोप, उत्तरी एशिया उत्तर/पश्चिम अफ्रीका आंशिक उत्तरी अमेरिका, आदि देशों में देखा जा सकेगा।

यह चंद्र ग्रहण भी उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जो रात 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण भी देखा नहीं जा सकेगा। यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पश्चिमी उत्तर अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका आदि देशों में चंद्र ग्रहण को पूरी तरह देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो भारत में पूरी तरह नजर नहीं आएगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात 11 बज शुरू होगा और सुबह 4 बजे तक चलेगा। अमेरिका समोआ, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, अटलांटिक महासागर आदि देशों में नजर आएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...