Nationalआशिक ने पहले प्रेमिका पर चाकू से किया हमला, फिर जलाने की...

आशिक ने पहले प्रेमिका पर चाकू से किया हमला, फिर जलाने की कोशिश, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली: महरौली थानाक्षेत्र के संजय वन में सिरफिरे प्रेमी ने चाकू से गोदकर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पेट्रोल डालकर शव को जलाने का भी प्रयास किया। उसे शक था कि युवती उसके अलावा अन्य लड़कों से भी बात करती है। दोनों की इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की हत्‍या के लिए उसके शरीर पर कई बार चाकू से वार किए और फिर उसके शव को जलाने की भी कोशिश की। महरौली इलाके के संजय वन से 18 साल की महक जैन की लाश पुलिस ने बरामद की है।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में महक अपने माता-पिता और एक बड़ी बहन के साथ वहां रहती थी। वह इंग्लिश से ऑनर्स कर रही थी। साथ ही कोरियन लैंग्वेज की पढ़ाई भी कर रही थी। हालांकि एक ही झटके में उसकी जिंदगी खत्‍म हो गई। महक ओपन क्लास करने के लिए कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन घर पर वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्शकृत सिंह नाम के शख्‍स ने उसे संजय वन में ले जाकर चाकू से कई बार गोदा और फिर उसके शव को जलाने की भी कोशिश की।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि जहांगीरपुरी की रहने वाली एक महिला ने महरौली थाना में आकर शिकायत दी कि उसकी 18 साल की बेटी जो ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रही थी क्लास के लिए निकली लेकिन घर वापस नहीं लौटी। दोपहर में उसने फोन करके कहा था कि वह जल्दी घर लौट आएगी। शाम को लड़की के पिता को आरोपी के पिता का फोन आया कि उसके बेटे पर चाकू से हमला हुआ है, वह पीतमपुरा के अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी अर्शकृत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि महक ने उसे धोखा दिया था, जिसके कारण उसने महक की हत्या कर दी। आरोपी अर्शकृत सिंह ने पूछताछ में वारदात की बात कबूल की है। उसने पुलिस को बताया कि महक को उसी ने फोन करके संजय वन में मिलने के लिए बुलाया था। महक को वह जंगल के अंदर वाले हिस्से में ले गया और फिर उसकी गला दबाकर और चाकू से कई वार करने के बाद हत्‍या कर दी। आरोपी ने उसके शव को जलाने की भी कोशिश की थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...