30 करोड़ रुपए की चोरी का मास्टरमाइंड यह गैंगस्टर दुबई से किया गया डिपोर्ट

नई दिल्लीः गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली से सटे गुड़गांव (गुरुग्राम) में 30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड था। गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना इलाके में साल 2021 में 5 अगस्त के दिन 30 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया था।

इस वारदात में दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया इस चोरी का मास्टरमाइंड है। बदमाशों ने अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की रकम चुराई थी। पुलिस इस हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के दुबई होने के इनपुट मिले थे। इसके बाद रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी किया गया था। इसके आधार पर दुबई में इसे दबोच लिया गया था। इसके बाद उसे अब भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने विकास लगरपुरिया को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। विकास लगरपुरिया पर हत्या, लूट, वसूली के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी विकास से पूछताछ करेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...