JalandharJalandhar: एक साल से Transport Nagar में बिना नक्शे से तैयार हो...

Jalandhar: एक साल से Transport Nagar में बिना नक्शे से तैयार हो रही Multi-Storey Building, ATP के तबादले के बाद हुई सील, जांच शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

“गद्दारों” के खिलाफ FIR तथा चार्जशीट करने लिए चंडीगढ़ भेजी रिपोर्ट

जालंधर/ अनिल वर्मा: कमिशनर गौतम जैन द्वारा बीते दिनों बिल्डिंग विभाग में एटीपी, बिल्डिंग इंस्पैक्टर तथा सेवादारों के नैक्सिस को तोड़ने के लिए किए तबादले के लगातार बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं । कई सैक्टरों को अपनी सत्ता समझ कर राज करने वाले अधिकारियों के सिर पर चार्जशीट तथा एफआईआर दर्ज होने की तलवार तक लटक रही है। इसी कड़ी में एक ओर नया मामला ट्रांस्पोर्ट नगर का है, जहां बीते एक साल से लगातार एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तैयार की जा रही थी इस बिल्डिंग का नगर निगम से कोई भी नक्शा और न ही सीएलयू करवाया गया था। मगर फिर भी इस बिल्डंग में बेसमैंट से लेकर चार मंजिला तक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तैयार हो गई जिसकी जांच इस सैक्टर में तैनात किए गए नए एटीपी राज कुमार द्वारा की गई तो सामने आया कि यह बिल्डिंग बिना नगर निगम की अप्रूवल से बन रही थी जिसकी रिपोर्ट कमिशनर गौतम जैन को भेजी गई और आदेश मिलने पर इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। इस सैक्टर में तैनात रहे पूर्व एटीपी तथा बिल्डंग इंस्पैकटर के सिर पर कारवाई की तलवार लटक गई है। माना जा रहा है कि कमिशनर इस मामले को भी गंभीरता से लेते हुए पूर्व एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टर के खिलाफ विभागीय कारवाई शुरू कर सकते है। वहीं दूसरी ओर वड़िंग की अवैध कालोनी में सामने आई जाली एनओसी तथा जाली एनओसी के आधार पर बिना जांच किए रिहायशी नक्शे पास करने तथा लद्देवाली रोड पर ग्रीन काऊंटी के अंदर बिना नक्शे पास करवाए तैयार करवाए जा रहे 8 स्कॉट विला के मामले में नगर निगम जालन्धर के साथ “गद्दारी” करने वाली महिला एटीपी सुखप्रीत कौर एवं बिल्डिंग इंस्पैक्टर के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के लिए कमिशनर गौतम जैन ने रिपोर्ट चंडीगढ़ भेज दी है इसी के साथ जाली एनओसी के आधार पर अवैध कालोनी काटने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए भी रिपोर्ट पुलिस कमिशनर को भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि निगम कमिशनर यह कारवाई कर बिल्डिंग विभाग में एक उदाहरण सैट करना चाहते हैं तांकि भविष्य में कोई “लालचवश“ निगम के साथ “गद्दारी” न कर सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...