Himachalरैंसरी गांव को नगर निगम ऊना में शामिल किए जाने को लेकर...

रैंसरी गांव को नगर निगम ऊना में शामिल किए जाने को लेकर गांव के लोगों ने जताया विरोध

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
डीसी को ज्ञापन सौंप कर जताई अपनी आपत्ति मामले को कोर्ट ले जाने की दी चुनौती
 
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल सरकार द्वारा ऊना नगर परिषद को नगर निगम बनाए जाने की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद इस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए पंचायत को समय दिया गया था ।  उनको एक लेटर जारी भी किया गया जिसके चलते अब नगर निगम ऊना में अन्य गांवों को शामिल किए जाने को लेकर रैंसरी पंचायत ने अपना विरोध जताया है। जिस पर गांव के लोग एकजुट होकर आज डीसी ऑफिस ऊना पहुंचे और उन्होंने नगर निगम ऊना में शामिल न किए जाने को लेकर अपना विरोध जिताया और नारेबाजी कर अपना विरोध जाहिर किया। वहीं उन्होंने लिखित में अपनी आपत्ति डिप्टी कमिश्नर ऊना जतिन लाल को सौंप दी है । वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए गांव के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रैंसरी गांव कृषि आधारित गांव है यहां पर सबसे ज्यादा लोग खेती-बाड़ी कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं । नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद अन्य टैक्सों की भरमार होगी साथ ही लोगों को अपने छोटे-मोटे कामकाज करवाने के लिए जिला मुख्यालय के लिए भाग दौड़ करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनका गांव  में सभी मूलभूत सुविधाएं हैं और गांव की पंचायत द्वारा लगातार विकास करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि गांव में ज्यादातर लोग गरीब हैं ऐसे में गांव के सभी लोग उनके गांव को नगर निगम ऊना में शामिल किए जाने का विरोध करते हैं। अगर सरकार द्वारा जबरन उनके गांव को नगर निगम ऊना में शामिल किया जाता है तो वह इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़े वह लड़ेंगे इसके लिए चाहे उन्हें कोर्ट का रुख क्यों न करना पड़े बह इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। बही गांव के प्रतिनिधियों ने रैंसरी गांव को नगर निगम ऊना में शामिल न किए जाने को लेकर डिप्टी कमिश्नर ऊना को अपनी लिखित रूप में आपत्ति पेश की है। वहीं डिप्टी कमिश्नर ऊना जतिन लाल ने उनकी आपत्ति को स्वीकृत कर आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेजे जाने की बात कही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...