कुटलैहड़ में चमचों की राजनीति खत्म, कुटलैहड़ की  84 हजार जनता मेरा परिवार: भुट्टो 

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार, जिस जनता ने मुझे कुटलैहड़ के नेतृत्व करने का ताज पहनाया है। वह जनता मेरा परिवार है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत जसाना के गांब लखरुंह में प्रधान पूर्ण राणा द्वारा रखे अभिनन्दन समारोह में भारी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ का विकास एक मात्र एजेंडा है। और जनता सर्बोपरि है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ बिस क्षेत्र को कैसे आगे बढ़ाना है। यह कुटलैहड़ की जनता के साथ मिलकर तय करना है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के ऐतिहासिक जिला सत्तरीय पिपलू मेले में सीएम सुखबिंदर सुक्खू मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। और हमने उस समय मुख्यमंत्री से बंगाणा के अस्पताल को 100  बैंड का करवाना है। कुटलैहड़ के लिए अन्य योजनाएं एवं बिकास की घोषणाएं करवानी है। 

1993 से लगातार जीत रही भाजपा कुटलैहड़ में नहीं ला पाई एक भी इंडस्ट्री

भुट्टो ने कहा कि 1993 से लगातार कुटलैहड़ में भाजपा जीत रही थी। और तीन बार भाजपा की पूर्ण बहुमत से राज्य में सरकार भी रही। और पूर्व भाजपा सरकार में कुटलैहड़ को कैबिनट मंत्रालय भी मिला था। लेकिन फिर भी पूर्व में मन्त्री रहे ,20 वर्षों में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए एक भी इंडस्ट्री नहीं लगा पाए। भुट्टो ने कहा कि हमने कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देने के लिए इंडस्ट्री लगाने की मुहिम शुरू कर दी है। और बहुत जल्द कुटलैहड़ इंडस्ट्री के नाम से जाना जाएगा। 

तीन पंचायतों के लिए बनेगा एक मैरिज पैलेस, पंचायत करेगी देखरेख,

भुट्टो ने कहा कि गांव की जनता के लिए हमने तीन पंचायतों के लिए एक मैरिज पैलेस बनाने पर काम किया जाएगा। जिसकी देखरेख स्थानीय पंचायत करेगी। इस मैरेज पैलेस में लड़के की शादी के लिए 11 हजार ओर लड़की की शादी के लिए 51 सौ रुपये का अंशदान होगा। 

लठियानी मंदली पुल पर राजनीति होगी खत्म,जल्द होगा शिलान्यास,

भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा पानी और लठियानी मंदली पुल पर राजनीति करती आई है। और हमने यह तय कर लिया है। कि अव कुटलैहड़ में पानी और लठियानी मंदली पुल की राजनीति को सदा के लिए खत्म किया जाएगा। जब भी हिमाचल में चुनाव आते रहे है। तो कुटलैहड़ भाजपा पानी और लठियानी मंदली पुल पर राजनीति करके जनता को भ्रमित करती आई है। लेकिन अब कुटलैहड़ में पानी की समस्या को सदा के लिए खत्म करने के लिए 60 करोड़ ओर लाठियानी मदली पुल निर्माण के लिए 900 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। और दोनों योजनाओ का जल्द शिलान्यास कर कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर कुटलैहड़ रियासत के राजा शिवेंद्र पाल कुटलैहड़, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव अजय शर्मा,दिनेश खत्री,पूर्ण राणा, संजय सोनी,विवेक शील शर्मा,रिंकू रिवाड, जगदीश शर्मा,मौजी राम शर्मा,कमलदेव शास्त्री, लेखराज भारती, चमन लाल फोरमैन,प्रवीण शर्मा,प्यार चंद,सुखदेव सूबेदार  प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...