घरेलू हिंसा के शिकार प्रिंसिपल पति ने कोर्ट से लगाई गुहार, बोला; पत्नी करती है टार्चर

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक अजीबोगरीब और दिल को दहला देने वाला घरेलू हिंसा का सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है। यहां रहने वाले एक स्कूल प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। परेशान प्रिंसिपल का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे तवे और डंडे से पिटती है। परेशान प्रिंसिपल ने सबूत एकत्र करने के लिये घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इन कैमरों में कैद हुये घटनाक्रम को देखकर आपके रोंगटे खडे हो जाएंगे। प्रिंसिपल को उसकी पत्नी आये दिन पीट-पीटकर कर घर से निकाल देती है। यही नहीं उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती है। प्रताड़ित प्रिंसिपल ने अब कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोर्ट ने उसे सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।

अमूमन घरेलू हिंसा के केस महिलाओं की तरफ से सामने आते हैं लेकिन भिवाड़ी में पुरुष घरेलू हिंसा का शिकार हो गया. घरेलू हिंसा का शिकार हुआ व्यक्ति अजित सिंह यादव सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है. प्रिंसिपल ने हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमन से लव मैरिज की थी। उसके बाद कुछ दिन तक तो जिंदगी सही चली थी लेकिन धीरे-धीरे पत्नी के पति पर अत्याचार बढ़ने लग गए। परेशान प्रिंसिपल ने अब भिवाड़ी न्यायालय से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

अजीत सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने करीब 7 साल पहले सोनीपत निवासी सुमन से लव मैरिज की थी। कुछ समय बाद सुमन के तेवर बदलते चले गए। इन दिनों तो स्थिति यह है कि वह आये दिन उसे अपनी मनमर्जी तरीके से टॉर्चर करती है। कभी क्रिकेट खेलने के बल्ले से तो कभी खाना बनाने के तवे से पीटती है। इनके अलावा भी घर में कोई भी सामान उसके हाथ आ जाता है तो उससे पीटने लगती है।
 
मारपीट इस हद तक हुई है कि अजीत सिंह के जगह जगह से चोटें लगी हुई हैं। अजीत यादव इतने दिन तक लोकलाज और शिक्षक के पेशे की गरिमा को ध्यान में रखते हुये इधर-उधर उपचार कराकर अपना समय गुजार रहे थे लेकिन अब हदें पार हो जाने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। अजीत सिंह के एक बेटा भी है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि की सुमन अपने बेटे के सामने ही अपने पति को बेरहमी से पीट रही है। अजीत ने घटना के फुटेज कोर्ट में पेश किए हैं।

इतना कुछ होने के बावजूद अजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी सुमन पर हाथ नहीं उठाया और कानून को हाथ में नहीं लिया। अजीत सिंह का कहना है कि वह एक अध्यापक है। अध्यापक अगर महिला पर हाथ उठाए और कानून को हाथ में ले तो यह भारतीय संस्कृति और उनके ओहदे के खिलाफ है। अगर यह बात उनके छात्र-छात्राओं तक जाती तो उन पर क्या असर पड़ता।

अजीत सिंह की वर्तमान में स्थिति यह हो चुकी है कि वह मानसिक रूप से इतना बीमार हो चुका है कि कुछ ही पलों में वह सब कुछ भूल जाता है. कोई भी काम या साथी स्टाफ तक का नाम भी भूल जाता है. लगभग 1 महीने से वह पिटाई के डर के मारे अपने घर नहीं गया है. इधर उधर छिपते छिपाते हुये अपना समय व्यतीत कर रहा है. अजीत सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी सुमन के इस पूरे घटनाक्रम को उसको अमेरिका में बैठा हुआ उसका भाई ऑपरेट करता है. वह जैसा भी कहता है सुमन उसी तरह का बर्ताव उनके साथ करती है।

भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि न्यायालय की तरफ से प्रिंसिपल को सुरक्षा दिए जाने के आदेश हो चुके हैं. पुलिस न्यायालय की ओर से पेश की गई रिपोर्ट की जांच कर रही है. आरोपी महिला को बयान के लिए बुलाया गया है. वह अभी तक पेश नहीं हुई है. जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...