Breaking Newsमूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को भारत लेकर आई पुलिस

मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को भारत लेकर आई पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेस बिश्नोई के भांजे गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को जांच एजेंसी आजरबैजान के बाकू से भारत ले आई है। सचिन को अजरबैजान से लाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अजरबैजान पहुंची थी। सचिन बिश्नोई कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भतीजा है। पिछले साल मई में सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले वह फरार हो गया था और जाली पासपोर्ट का उपयोग करके देश से भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 साल के सचिन पर करीब 12 मामले चल रहे हैं। पिछले साल मई में मूसेवाला की हत्या से ठीक पहले वह फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था। उसे पिछले साल अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। सचिन ने एक फेसबुक पोस्ट में मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि यह उसके भाई विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था। विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्‌डूखेड़ा मुक्तसर जिले की लंबी उप-तहसील के मिड्‌डूखेड़ा गांव का युवा अकाली दल का नेता था। उसे अगस्त 2021 में मोहाली में गोली मार दी गई थी।

सचिन को अजरबैजान में स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। वह पिछले अप्रैल में फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था। पुलिस ने कहा कि उसके चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई को 2022 में केन्या में हिरासत में लेने की खबरें थीं, लेकिन उसे कथित तौर पर इस साल अमेरिका में पंजाबी गायक करण औजला और शैरी मान के साथ पार्टी करते देखा गया था। मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा में हमलावरों के एक समूह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को अपराध के मुख्य अपराधियों के रूप में नामित किया गया था। गोल्डी बराड़ ने हत्या के बाद एक फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि उन्होंने यह हत्या अपने करीबी सहयोगी विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए की थी। सचिन और अनमोल दोनों पिछले साल मई से फरार थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए सचिन विदेश भाग गया था। पुलिस ने कहा कि वह पहले फर्जी पासपोर्ट पर दुबई गया और फिर उसने दूसरे देशों की यात्रा की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...