JalandharJalandhar News : पति के साथ जा रही महिला के कानों से...

Jalandhar News : पति के साथ जा रही महिला के कानों से बलियां झपटकर लुटेरे फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर में चोरी ओर स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पुलिस द्वारा इन झपटमारों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथों से अभी भी फरार चल रहै हैं। जानकारी के मुताबिक यह बाइक सवार पिछले दो हफ्तों में तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और चौथी इन्होंने रविवार देर शाम इंडस्ट्री स्टेट के पास की, जहां इन बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को निशाना बना महिला के कान से बाली झपटकर ले गए।

इस घटना की जानकारी देते हुए पीडत महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर लम्मा पिंड चौक से घर जा रही थी। उसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार झपटमार उसके कान से बाली झपटकर ले गए। बालीयां खींचने के कारण उनका कानों में से खून निकलना शुर हो गया। लुटेरे वारदात को अजाम देकर वहां से फरार हो गए। इस घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बता दें कि शहर में लगातार स्नेचिंग की वारदातें हो रही हैं। 5 दिसंबर की शाम को महिला पुलिसकर्मी और पुलिसकर्मी की पत्नी से स्नेचिंग का मामला सामने आया था उसके बाद दूसरी वारदात पिछले सप्ताह लम्मा पिंड किशनपुरा रोड पर स्थित बिजली घर के पास की थी, जहां पर भी महिला के कान से बालियां उतार ली ग थी। तीसरी वारदात इन्होंने लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास की थी, जहां बाइक सवार दंपत्ति डी मार्ट में शापिंग करके घर जा रहे थे तो यह उन्हें निशाना बनाकर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...