Himachalपीडि़त मानवता की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अहम: एडीसी

पीडि़त मानवता की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अहम: एडीसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपए का दिया अंशदान
ऊना/सुशील पंडित: पीडि़त मानवता की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अहम है। बरसात के मौसम में भारी बारिश से प्रदेश भर में हुए जान-माल के नुकसान को देखते हुए लोगों की मदद के लिए हिमोत्कर्ष परिषद की पहल सराहनीय है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने मंगलवार को हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपए का अंशदान करने पर अपने संदेश में कही। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी प्रदेशवासियों को मिलकर आगे बढऩा है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़चढ़कर अपना योगदान देती रही है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष द्वारा सीएम रिलीफ फंड में दी गई राशि का उपयोग प्रदेश में बरसात से प्रभावित लोगों की मदद में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसात ने भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक, औद्योगिक संगठनों को भी सीएम रिलीफ फंड में दिल खोलकर सहयोग करना चाहिए। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि बरसात के चलते प्रदेश में हुए भारी नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने लोगों से सीएम रिलीफ फंड में सहयोग करने का आह्वान किया है। हिमोत्कर्ष परिषद ने इसके लिए अपने पदाधिकारियों, सदस्यों व शुभचिंतकों से सहयोग राशि एकत्रित की है तथा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपए का चैक सीएम रिलीफ फंड में भेंट किया है। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, महासचिव डा.रविंद्र सूद, नरेश सैणी, कोषाध्यक्ष यौगेश कौशल, जिलाध्यक्ष कर्ण पाल सिंह मनकोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक ऐरी, महिला मंच सचिव पूजा कपिला, रमा कंवर, मुनिंद्र अरोड़ा उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...