Phagwaraहमारी तंदरुस्ती का राज, रोजाना तीन मिनट का योग अभ्यास

हमारी तंदरुस्ती का राज, रोजाना तीन मिनट का योग अभ्यास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर “तीन मिनट विज्ञानिक योग’ पर एक ऑनलाइन सैशन का आयोजन किया गया। कर्नल सेवा सिंह मुख्य प्रवक्ता के तौर पर उपस्थित हुए। इस प्रोग्राम का उद्देश्य उस संपूर्ण पहुंच का ज्ञान हासिल करना है, जिससे एक ही समय में हमारा तन मन व आत्मा तंदरुस्त व शांत हो। वर्कशाप दौरान साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने वर्कशाप में उपस्थित लोगों को कहा कि योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य भू-मध्य रेखा से सबसे अधिक दूरी पर होता है। इसलिए यह साल का सबसे बड़ा दिन होता है। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का इस बार थीम “मानवता के लिए योग’ है और यह थीम मानवता की सेहत व तंदरुस्ती के लिए योग आसनों के कई लाभ पर केंद्रित है। 

कर्नल सेवा सिंह ने कहा कि आधुनिक भागदौड़ व तनावपूर्ण जीवनशैली दौरान कुछ अध्ययन ने यह संकेत दिए है कि योग आसन जहां तनाव को घटाने व मानसिक तंदरुस्ती में सुधार लाते है, वहीं यह हमारी शारीरिक सेहत में सुधार करने के लिए भी प्रभावशाली हो सकते है। सभी शारीरिक कसरतों की तरह योग से मासपेशियां मजबूत होती है। लचकता बढ़ती है और शरीर के अंगों को स्थिर रखने में मदद मिलती है। यह तथ्य है कि योग आसन कोई मुश्किल व कठोर नहीं है, बल्कि हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए आसान व सुरक्षित है। 

साइंस सिटी के विज्ञानी डा.मुनीश सोइन ने कहा कि ऑनलाइन प्रोग्राम में भाग लेने वाले लोगों को योग माहिरों के साथ योग आसन करने की अपील की। ऑनलाइन सैशन की शुरुआत शरीर को गर्म करने व लचक पैदा करने वाले आसनों से हुई। बाद में पदम आसन, सुख आसन, तादसना व भुजंग आसन आदि करवाए गए। कर्नल सेवा सिंह ने कहा कि रोजाना 5 से 10 मिनट लगातार योग आसन करने से हम अपनी जिंदगी को खुशहाल व तनावमुक्त बना सकते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...