Breaking Newsस्टेशन मास्टर को आई नींद, लोको पायलट मारता रहा हाॅर्न, फिर...

स्टेशन मास्टर को आई नींद, लोको पायलट मारता रहा हाॅर्न, फिर…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावाः भारत में ट्रेनों का लेट होना कोई खास बात नहीं है। कई बार तकनीकि दिक्कतों से तो कई बार खराब मौसम की वजह से ट्रेनें घंटों तक किसी जगह खड़ी रह जाती हैं। हालांकि आगरा मंडल के एक छोटे से स्टेशन पर एक ट्रेन को आधा घंटा खड़ा होना पड़ा। ट्रेन इसलिए आधे घंटे तक खड़ी रही, क्योंकि वहां के स्टेशन मास्टर को नींद आ गई थी और उस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाला वहां कोई नहीं था।

यह घटना उत्तर प्रदेश में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन की है, जहां पर स्टेशन मास्टर के ड्यूटी दौरान सो जाने के कारण पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही। यह स्टेशन आगरा मंडल के अंतर्गत आता है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगरा रेलवे मंडल ने स्टेशन मास्टर से इस लापरवाही का कारण बताने को कहा है, जिसके परिणामस्वरूप कोई अप्रिय घटना हो सकती थी।

आगरा रेलवे मंडल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमने स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।’ रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उदी मोड़ रेलवे स्टेशन इटावा से पहले आने वाला एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशन है क्योंकि आगरा के साथ-साथ झांसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन भी इस स्टेशन से गुजरती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के लोको पायलट को स्टेशन मास्टर को जगाने के लिए कई बार हॉर्न बजाना पड़ा ताकि वह ट्रेन को गुजरने के लिए हरी झंडी दे सके। बताया जा रहा है कि, ‘स्टेशन मास्टर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और चूक के लिए माफी मांगी है।’ उन्होंने कहा कि वह स्टेशन पर अकेला था, क्योंकि उनके साथ ड्यूटी पर तैनात ‘प्वाइंट्समैन’ पटरी के निरीक्षण के लिए गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...