Himachal News: बंगाणा में श्री राम नाटक क्लब हटली की झांकी ने पड़ियौला में बिखेरा भक्ति रंग

दूसरे नवरात्रे में मंच पर हुआ तड़का वध,सीता स्वयंबर का मिला निमंत्रण

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली द्वारा आयोजित शुद्ध रामायण मंचन में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। परंपरागत झांकी यात्रा के तीसरे दिन झांकी पड़ियौला पहुंची, जहां बल्टीना देवी के घर भगवान श्रीराम का भव्य स्वागत किया गया। पूरे गाँव का वातावरण जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ झांकी का स्वागत कर अपनी आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया कीर्तन दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना।

पंजाब के प्रख्यात फनकार छम्मी, विवेकशील शर्मा और विपिन साजन ने अपनी मधुर वाणी और भक्ति भरे भजनों से पंडाल में ऐसा भक्तिमय माहौल बना दिया कि हर कोई झूम उठा। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर प्रभु स्मरण किया। उधर हटली के मंच पर रामायण मंचन के दूसरे नवरात्रे में ताड़का वध का ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को रामायण काल की झलक दिखा दी। ताड़का वध के दौरान पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और दर्शकों ने कलाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। राम नाटक क्लब हटली पिछले 67 वर्षों से शुद्ध रामायण मंचन की परंपरा को जीवित रखे हुए है।

हर वर्ष नवरात्रों के दौरान आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन न केवल स्थानीय जनता बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र बन चुका है। इस बार भी मंचन देखने और झांकी के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। पंडाल में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा आज भी समाज में उतनी ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।

भक्ति, संस्कृति और परंपरा से ओतप्रोत इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में गहरी छाप छोड़ी है। श्री राम की भूमिका में अवनीश सोनी ,लक्ष्मण की भूमिका में दिनेश खत्री,विश्वामित्र की भूमिका में पूर्ण सिंह राणा सीता को भूमिका में तरुण कौशल, ओम प्रकाश सोनी, सुरेन्द्र राणा, समर धीमान,प्रधान मदन सोनी,राहुल शर्मा,राज कुमार धीमान आदि ने अपने अभिनय से पंडाल को भावुक भोर किया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...