दुल्हन को लेने अनोखे अंदाज में पहुंची बारात, लगी भीड़, देखें Video

झांसीः जिले में अनोखे अंदाज में एक शादी काफी चर्चा बटोर रही है जिसकी वजह दुल्हन की विदाई है। दरअसल, विदाई के मौके पर बारात में दूल्हा-दुल्हन की कार आगे चल रही थी, तो पीछे 12 बुलडोजर पर नाचते-गाते बाराती थे। बारात को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट गई थी। बारात कार, बग्घी और डीजे के साथ गई थी, लेकिन जब सुबह विदाई हुई तो यह शहर में चर्चा का विषय बन गई। इस पल को लोगों ने अपने मोबाइल कैद किए। जानकारी मुताबिक, सिजवाह गांव आजाद नगर निवासी मुन्नीलाल ठेकेदार हैं। मुन्नीलाल पांच भाई हैं। सभी के पास बुलडोजर है। मुन्नीलाल के छोटे बेटे राहुल की शादी खोड़न गांव के आजाद यादव की बेटी से तय हुई थी। गुरुवार को बारात शिवपुरी रोड स्थित बिहारी मैरिज गार्डन गई थी। यहां धूमधाम से शादी हुई। सुबह विदाई के दौरान 12 दुल्हन की कार के अलावा 12 बुलडोजर गेट पर खड़े थे। यह देख सभी लोग दंग रह गए। बारात विदा हुई तो बुलडोजर पर सवार बाराती रास्ते भर नाचते गाते चल रहे थे। अनोखी बारात को देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई। मैरिज गार्डन दूल्हे के घर से 7 किमी दूर है। राहुल यादव भी पिता के साथ ठेकेदारी करता है। दुल्हन करिश्मा ग्रेजुएट है। दुल्हन के पिता किसान हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...