Nationalभारत को अब नयी उम्मीद के साथ देख रही दुनियाः PM MODI

भारत को अब नयी उम्मीद के साथ देख रही दुनियाः PM MODI

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दुनिया अब भारत को पूरे ध्यान और गंभीरता से सुन रही है तथा सभी लोग देश को नयी उम्मीद से देख रहे हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों में भारत में उपलब्ध अपार संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। गुजरात के अमरेली जिले के लाठी में 4,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए देशों ने भारत से हाथ मिलाने और उसकी विकास यात्रा में साझेदार बनने की उत्सुकता प्रकट की थी।

मोदी ने कहा कि जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने पिछले सप्ताह नयी दिल्ली की अपनी यात्रा में घोषणा की थी कि उनका देश हर साल 90,000 भारतीयों को वीजा जारी करेगा, और अब यह देश के युवाओं पर निर्भर है कि वे इसके लिए कौशल विकसित करें। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जैसे-जैसे हम विकास करते जा रहे हैं, वैसे-वैसे विश्व पटल पर भारत का गौरव और प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पूरा विश्व भारत की ओर नयी उम्मीद और नयी दृष्टि से देख रहा है। लोग भारत के सामर्थ्य को पहचानने लगे हैं।

आज पूरा विश्व भारत की बात को गंभीरता से और ध्यान से सुनता है, और हर कोई भारत में मौजूद संभावनाओं पर चर्चा करता है।’ उन्होंने कहा, ‘हर देश भारत में निवेश की संभावनाओं के बारे में पूछ रहा है।’ मोदी ने कहा कि जब वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से स्वदेश लौटे तो जर्मन चांसलर शोल्ज एशिया में निवेश करने वाले प्रतिनिधियों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ नयी दिल्ली आए थे और उन्होंने उन लोगों से कहा था कि वे उनकी (प्रधानमंत्री की) बात सुनें और तय करें कि वे भारत में क्या करना चाहते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...