ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के तहत गांव कोटला कलां की रुद्रा कालोनी स्थित एक घर से चोर करीब एक लाख रुपए का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शतमजीव वशिष्ट पुत्र स्व0 ओम दत्त, निवासी निचला कोटला कलां, वार्ड न0 5, रूद्रा कॉलोनी ने बताया कि वह अध्यापक है तथा यह और इसके बच्चे स्कूल गए हुए थे तथा इसकी पत्नी इसकी माताजी की आँख का ऑपरेशन करवाने के लिए पी0जी0आई0 गई थी I जब यह स्कूल से वापिस आया तो देखा कि घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है तथा इसकी पत्नी ने वापिस आकर देखा तो पाया कि सोने के आभूषण, तीन मूर्तियाँ, चाँदी के तीन छल्ले तथा 9,000/- रूपए नगद घर से गायब हैं जो इसकी लगभग 80/90,000/- रूपए की चोरी हुई है I वहीं पुलिस ने इस सम्बन्ध में अज्ञात चोरी के आरोपी के विरुद्ध थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
