Chandigarhयात्रियों में डर का माहौल, श्रीनगर जाने वाली Indigo फ्लाइट की यात्रियों...

यात्रियों में डर का माहौल, श्रीनगर जाने वाली Indigo फ्लाइट की यात्रियों ने की टिकटें कैंसिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक ओर देश भर में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोगों में भय का माहौल देखा जा सकता है। जिसके चलते श्रीनगर जाने वाले यात्रियों में नाराजगी और डर साफ दिखने लगा है। इसी के चलते आज चंडीगढ़ से 9.45 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6056 में 180 यात्री सीटों में से 125 ने यात्रा की पुष्टि की गई, जबकि 55 यात्रियों ने टिकट रद्द करवा दिए।

दोपहर 1.05 बजे उड़ान भरने मारने वाली दूसरी इंडिगो फ्लाइट 6E 6871 में कुल 180 सीटों में से 140 यात्रियों की उपस्थिति दर्ज हुई, जबकि 40 यात्रियों ने डर और अनिश्चितता के चलते टिकट कैंसिल करा दी। वहीं, श्रीनगर से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 12.05 बजे चलने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 6015 तथा शाम 4.05 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6ई 229 में यात्रियों की संख्या पूरी क्षमता पर देखी गई। जिन यात्रियों ने टिकट रद्द कराए, वे सफर रोकने का कारण सुरक्षा स्थिति को मानते हुए बता रहे हैं कि पहलगाम-श्रीनगर मार्ग पर आतंकवादी घटनाओं के चलते मन में लगातार संशय बना हुआ है।

एक वरिष्ठ यात्री ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमें यात्रा करनी थी, लेकिन सुरक्षा के अभाव में मन नहीं माना, टिकट कैंसिल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। एयर इंडिया के रिटायर्ड स्टेशन हेड (चंडीगढ़ क्षेत्र) एमआर जिंदल ने बताया कि लोग परेशान और डरे हुए हैं, इसलिए सरकार को चाहिए कि वह विमानन कंपनियों के किराए पर पूरी नजर रखें, ताकि फलेक्सी फेयर लागू होने की वजह से विमानन कंपनियां लोगों की जेब पर डाका न डाले। उन्होंने कहा कि टिकट कैंसिल से यकीनन विमानन कंपनियों को नुकसान होगा, लेकिन वह इस नुकसान की भरपाई श्रीनगर से आने वाले यात्रियों से न करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...