Phagwaraनौजवानों को आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी की शिक्षा देने की अहम जरूरत- डा. नीलिमा...

नौजवानों को आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी की शिक्षा देने की अहम जरूरत- डा. नीलिमा जेरथ 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साइंस सिटी में टैक्नोलिजी दिवस मनाया 
कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: राष्ट्रीय टैक्नोलिजी दिवस के उपलक्ष्य पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से ‘आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी में उभरते रूझान’ के विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब के विभिन्न इंजीनियर्रिग कालेजों के 100 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। वेबिनार को संबोधित करते साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा. नीलिमा जेरथ ने कहा कि राष्ट्रीय टैक्नोलिजी दिवस हर वर्ष वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की विज्ञान व इंजीनियर्रिग के क्षेत्र में की प्राप्तियों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। भारतीय विज्ञान व टैक्नोलिजी के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दिन ही राजस्थान के पोखरन में सफलतापूर्वक प्रमाण पेश किया गया था।

उन्होंने कहा कि विज्ञान व व्यापार में दो शब्दों का प्रयोग ज्यादातर देखा जा रहा है। एक आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी व दूसरा मशीन लर्निग। एआई एक ऐसी टैक्नोलिजी है जिसके साथ मशीन मनुष्य की नकल करती है और मशीन लर्निग भी एआई का ही एक हिस्सा जो मशीनों की स्पष्ट तौर पर प्रोग्रामिंग किए बिना खुद ही पहले डेटा से सीखने की आज्ञा देता है। एआई का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा कंप्यूटर बनाना है जो मनुष्य की समस्याओं को हल करे। उन्होंने कहा कि आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी अब वैज्ञानिक कलपना से असल दुनिया की एप्लीकेशनों में भी तब्दील हो चुकी है। इसी तरह एआई कारोबारी आर्थिकता को भी बहुत प्रभावित कर रहा है। बुलमर्ग के मुताबिक क्षेत्र में बहुत ज्यादा निवेश हो रहा है। 2014 में नए एआई स्टार्टअप का 300 मिलीयन डालर का निवेश था अब उससे तीन गुणा बढ़ चुका है। सी-डैक मोहाली की संयुक्त डायरेक्टर व आरटीफिशीयल इंटैलीजैंस व विशलेषण विभाग की मुखी सोनिया दोसांझ मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शामिल हुए। वेबिनार दौरान सोनिया दोसांझ ने एआई के क्षेत्र में विकसित हो रही अति आधुनिक तकनीकों संबंधी संक्षेप जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी अब विश्व स्तर पर पैर पसार चुकी है और भविष्य में भी उसकी शक्ति के साथ विश्व व्यापी डिजीटल आर्थिकों को ओर बल मिलेगा। उसके बाद साइंस सिटी के डायरेक्टर डा. राजेश ग्रोवर ने कहा कि कैंसर जैसी नामुराद बीमारियों से लड़ने के लिए तेज दवाईयां, फसलों की पैदावार अनकूल बनाने, स्मार्ट करा, ड्रोन व अपराधों की वैज्ञानिक जांच आदि में आरटीफिशीयल इंटैलीजैंसी अहम रोल अदा कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...