शादी के घर में छाया मातम, 6 की मौ’त

अनंतपुर : जिले में गत रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा ट्रक और कार के बीच एक्सीडेंट के बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह की खरीददारी करके वापस लौट रहे थे। कार सवार लोग आपस में रिश्तेदार थे। वहीं एक्सीडेंट के बाद 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की जान बच गई है। मरने वालों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और दो पुरुष हैं। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल शनिवार को कुछ लोग हैदराबाद से शादी समारोह की खरीददारी के बाद वापस आ रहे थे।

इसी दौरान कार चला रहे चालक को झपकी आ गई। झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और इसी बीच ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। शनिवार को हुए इस हादसे में दुल्हे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।  गूंटाकल्लू के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी शिव भाकर रेड्डी ने बताया कि अनंतपुर से सात लोग शादी समारोह के लिए खरीददारी करने के लिए एक गाड़ी से हैदराबाद गये थे। खरीददारी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे। तभी गूटी के पास बुचापल्ली में ये हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि कार के चालक को झपकी आ गई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर पार करती हुई सड़क के दूसरी तरफ चली गई। इसी बीच एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।  पुलिस के अनुसार जिन लोगों की जान गई है, उनमें 2 नाबालिग बच्चे, 2महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूल्हे फिरोज बाशा की भी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति बच गया है। वहीं पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...