Breaking NewsPunjab सहित इन राज्यों में तापमान में आ सकती है गिरावट, 14...

Punjab सहित इन राज्यों में तापमान में आ सकती है गिरावट, 14 में बारिश की संभावना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन के समय अभी भी तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, यूपी और हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लोगों को कोहरे के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने भी परेशान कर रखा है। राजधानी दिल्ली में आज 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा सुबह-शाम कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले कुछ दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन में ठंड में भंयकर इजाफा देखने को मिल सकता है। उधर जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

हिमाचल के कुल्लू में रोहतांग पास और अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा, गुलमर्ग, बांदीपोरा और लद्दाख के लेह में रविवार को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई राज्यों में बर्फ गिरने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार देश के 8 राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, एमपी, राजस्थान, यूपी, बिहार और दिल्ली एनसीआर शामिल हैं। उत्तरी भारत के अलावा मध्य भारत केे राज्यों एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है।

एमपी और राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं के कारण एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले दो तीन दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। आईएमडी ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...