Nationalदो पक्षों में हुआ विवाद, युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

दो पक्षों में हुआ विवाद, युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सरायमीर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डाल कर उसे आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित की पहचान गुलशन(30)के तौर पर हुई है। इलाज के लिए उसे मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मुकदमेबाजी हुई थी। आक्रोश में आकर विपक्ष ने पेट्रोल डालकर जलाने जैसी घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित युवक को जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह करीब 30 फीसदी झुलसा हुआ है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में जमीनी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने गुलशन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसी मामले को लेकर विवाद बढ़ गया था  पुलिस ने अमन, सौरभ राय, अर्चना राय, सूरज वर्मा, पवन पांच लोगों के खिलाफ नाम जज प्राथमिक की दर्ज की गई है। जिसमें अमन सौरभ और सूरज को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...