रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में आए 3 Students ने युवक को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

दौसाः छोटी सी बात को लेकर छात्र की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या से पहले 3 स्टूडेंट्स ने छात्र की बेल्ट और लात-घूंसों से पीटाई की। फिर बाद में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रामगढ़ पचवारा के रालावास गांव में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे की है। गुरुवार को इसका वीडियो सामने आया। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में नारेबाजी की। इसके बाद छात्र का शव लेकर रालवास गांव पहुंचे और नेशनल हाईवे-148 (दौसा से कौथून) पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान 8 घंटे तक हाईवे जाम रहा।

जानकारी देते लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि हंसराज (25) का कुछ युवकों के साथ रंग लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 3 युवक हंसराज को खींचते हुए लाइब्रेरी के अंदर ले गए और घेरकर पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने बेल्ट और लात-घूंसों से हंसराज की पिटाई की। इस बीच किसी एक ने उसका गला ​दबा दिया जिससे वह गश खाकर जमीन पर गिर गया।

हंसराज के फर्श पर गिरने के बाद वहां मौजूद स्टूडेंट उसके आस-पास इकट्‌ठा हो गए। इस दौरान पिटाई करने वाले तीनों युवक भी वहीं थे। एक महिला हंसराज को बार-बार होश में लाने का प्रयास कर रही है। इस बीच उसने तीनों युवकों को फटकार भी लगाई। जब हंसराज होश में नहीं आया तो मारपीट करने वाले तीनों युवक वहां से भाग गए। अचेत अवस्था में अन्य स्टूडेंट उसे लालसोट के सरकारी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...