घोड़ी चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे व उसके पिता सहित बारातियों से की मारपीट

जालोरः आज जहां लोग पुराने रीति रिवाजों और जातिवाद से काफी उपर उठ चुके हैं। वहीं कई लोग बड़े होने के बाद भी ऐसी छोटी सोच के मालिक हैं कि अभी भी वह जाति के चक्कर में फंसकर लोगों से उनकी आजादी छीनने की कोशिश करते हैं।

लोग उन्हें छोटी जाति का होने के चलते कुछ करने नहीं देते हैं। ऐसा ही मामला जालोर जिले के हरियाली गांव में सामने आया है जहां, दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से रोका गया। पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 18 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। दूल्हा सुनील कुमार घोड़ी पर बैठा था और तोरण की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बलवंत सिंह और महिपाल सिंह अपने 5 साथियों के साथ 2 गाड़ियों में वहां पहुंचे।

आरोपियों ने बारात में शामिल लोगों से मारपीट की। दूल्हे के पिता भागीरथ को थप्पड़ मारा और जातिसूचक गालियां दीं। आरोपियों का कहना था कि बिना इजाजत उनके गांव में घोड़ी पर चढ़ने की हिम्मत कैसे की।

दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे उतारकर आरोपी पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए बारातियों और स्थानीय लोगों को भी धमकाया। बलवंत सिंह घोड़ी लेकर चला गया और बाकी आरोपी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ केस किया तो दूल्हे को दोबारा गांव में नहीं घुसने देंगे। साथ ही लड़की के परिवार को भी गांव से निकाल देने की धमकी दी।

दुल्हन के परिजनों के मुताबिक, बारात आने से पहले ही आरोपी बलवंत सिंह ने आपत्ति जताई थी। उसने कहा था कि दलित घोड़ी पर बैठेंगे तो राजपूत क्या करेंगे। इससे नाराज होकर बलवंत सिंह सहित अन्य चार लोग पहुंचे और घोड़ी वाले से घोड़ी छीनकर अपने घर ले जाकर बांध दी। पुलिस ने 18 फरवरी की रात को 3 लोगों को हिरासत में लिया। बुधवार को उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हे के परिजन सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने जयपुर से जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव सहित प्रशासनिक अमले को पूरे मामले की जानकारी दी। इस बात की भनक लगते ही आरोपी पक्ष के लोग दुल्हन के घर पहुंचे और मध्यस्थता करके घोड़ी वापस पहुंचाई और मामले को लेकर माफी मांगी। इस दरम्यान पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को वापस घोड़ी पर बिठाकर शादी की रस्म पूरी करवाई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...