Breaking Newsमोमोज के कारण परिवार में हुआ झगड़ा, पुलिस भी हुई हैरान

मोमोज के कारण परिवार में हुआ झगड़ा, पुलिस भी हुई हैरान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा: पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है। लेकिन यूपी के आगरा से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। एक अच्छे-खासे परिवार में मोमोज ने कलेश करवा दिया। महिला को मोमोज इतने पसंद हैं कि उसने शादी के दौरान ही पत्नी से रोजाना मोमोज खाने की बात बता दी। शादी के बाद पति अक्सर मोमोज लाना भूल जा रहा था, इस पर पत्नी ने घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। पत्नी का कहना था कि मुझे मोमोज बहुत पसंद है, वही पति मेरे लिए लेकर नहीं आता है। मोमोज न लाने को लेकर नाराज पत्नी थाने पहुंची और पुलिस से साथ में नहीं रहने की शिकायत की। मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है।

यहां की रहने वाली युवती की शादी 8 महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला का पति जूता कारीगर है। महिला का कहना है कि उसे मोमोज खाना बहुत पसंद हैं, उसे रोजाना मोमोज खाने होते हैं।शादी से पहले ये बात उसने अपने पति को बता दी थी, इसके बाद भी पति उसके लिए मोमोज नहीं लाता है। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता है। पति ने उसकी बात नहीं मानी तो वह अपने मायके आ गई। दो महीने से वह अपने मायके में रह रही है। वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। परामकर्श केंद्र जब मामला पहुंची तो पुलिस ने पति से भी पूछताछ की। महिला के पति ने पुलिस को बताया, कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं तो मोमोज नहीं ला पाता हूं। आगे से वह रोजाना मोमोज लेकर आएगा।

आगरा में परामर्श केंद्र पर कुछ ऐसे घरेलू मामले आ रहे हैं जो पुलिस के लिए टेंशन से कम नहीं है। पति-पत्नी के घरेलू झगड़ों को निपटाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। कुछ मामलों में तो दोनों पक्ष के न मानने पर सीधे मुकदमा दर्ज करना पड़ रहा है। पुलिस के पास कोई पति की शॉपिंग न कराने की शिकायत लेकर पहुंचा रहा है तो कोई बीवी के अच्छा खाना न बनाने की शिकायतें आ रही हैं। कुछ दिन पहले एक महिला ने पति पर अपने साथ नौकरी पर न ले जाने की शिकायत की थी। साथ ही उसने कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...