Breaking Newsपेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी गिरावट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी गिरावट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर : राजस्थान में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कैबिनेट की बैठक की ब्रीफिंग किए। वहीं, राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो प्रतिशत की कमी की है। साथ ही राज्य के कर्मचारियों के लिए चार परसेंट महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की गई है। एक जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। इस घोषणा का लाभ आठ लाख कर्मचारियों को और लगभग चार लाख पेंशनधारियों को मिलेगा। वहीं, 1 हजार 640 करोड़ रुपये महंगाई भत्ते में खर्च होगा। डीजल की वैट दर कम करने में 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये सड़क निर्माण के लिए और तीन करोड़ रुपये प्रति विधानसभा भवन, निर्माण भवन रिपेयरिंग, सामुदायिक भवन रिपेयरिंग के लिए अनुमोदित किए गए हैं। आगामी तीन साल में राजस्थान विद्युत आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनेगा। इतना ही नहीं राजस्थान दूसरे राज्यों को भी बिजली दे सकेगा।


प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गई। पेट्रोल 1 रुपये 40 पैसे से 5 रुपए 30 पैसे तक सस्ता होगा। वहीं, डीजल 1 रुपये 34 पैसे से 4 रुपये 85 पैसे तक सस्ता होगा। कैबिनेट की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हमने पेट्रोल-डीजल से संबंधित दो बड़े निर्णय लिए हैं। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल के अलग-अलग भाव देखने को मिलते थे। खासकर बॉर्डर वाले इलाकों में यह अंतर और भी ज्यादा बढ़ जाता था। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया था। लेकिन हम इस पर काम करने की योजना बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल दो प्रतिशत वैट कम करने का निर्णय लिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 1.40 से 5.28 पैसे तक की कमी आएगी। वहीं, डीजल की कीमत में 1.34 से 4.85 रुपये की कमी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि ये नए दाम शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...