Holi पर DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में हुआ हंगामा, हिरासत में लिए चार युवक

नई दिल्ली : मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में होली की रात हंगामा हो गया। जहां देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने लोगों पर लाठियां चलाई और उन्हें दौड़ा दिया। वहीं घटना से पूरे इलाके में हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मैदा मोहल्ले में होलिका दहन से पूर्व डीजे पर गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र के मैदा मोहल्ले में बीती रात होली के अवसर पर लोग डीजे चलाकर डांस कर रहे थे। तभी डीजे की तेज आवाज का आसपास के स्थानीय लोगो ने विरोध किया मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मौके पर लाठिया फटकार कर स्थिति को काबू किया साथ ही डीजे को भी बंद करवा दिया। बताया जा रहा है कि डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर ये विवाद हुआ पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया और डीजे को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव नाम का युवक शराब के नशे में डीजे पर अश्लील गाने चलवाना चाहता था जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया। अभिषेक यादव को हिरासत में लिया गया जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। बताया जा रहा है कि डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर ये विवाद हुआ पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया और डीजे को जब्त कर लिया।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...