शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में सुरक्षा कर्मी और पुजारी में हुई हाथापाई, देखें CCTV

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के गर्भगृह में सुरक्षा कर्मी और पुजारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों में हाथापाई हो गई। यह शर्मनाक घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि जल का छिंटा देने के दौरान सुरक्षा कर्मी ने पुजारी को हाथ पकड़ कर रोका। लेकिन पुजारी द्वारा श्रद्धालुओं पर जल का छिड़काव फिर भी किया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा कर्मी ने पुजारी से हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद वहां पर मौजूद अन्य लोग बीच बचाव में आ गए। दरअसल, जिस समय यह घटना हुई उस समय सैंकड़ों श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हो रहे थे और श्रद्धालुओं के सामने घटीं हुए इस पूरे मामले श्रद्धालुओं के बीच भी एक गलत संदेश गया है। वहीँ मामले की सूचना मिलते ही मंदिर न्यास के आयुक्त एवं डीसी ऊना जतिन लाल ने एसडीएम अंब को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दे दिए है। गौरतलब है कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन को लेकर भारी भीड़ थी। इसी दौरान गर्भगृह के भीतर प्रवेश और व्यवस्था को लेकर पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच बहस छिड़ गई। दोनों पक्षों में कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया और हाथापाई तक बात पहुंच गई। इसी हाथापाई के बीच सुरक्षा कर्मी के धक्के से पुजारी माता श्री चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के ऊपर लगे छत्र से जा टकराया। मामला बिगड़ता देख मंदिर में मौजूद पुजारियों ने बीचबचाव करते हुए मामले को शांत किया। लेकिन यह शर्मनाक घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...