Spiritualसुबह-सुबह शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

सुबह-सुबह शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह कोहराम मच गया। बीएसई सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूटकर 79,200 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 280.70 अंकों की गिरावट के साथ 23,900 पर आ गया। दरअसल, अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती के अमेरिकी फेड के अनुमान के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। इस बीच घरेलू शेयर बाजार में वीरवार को लगातार चौथे दिन बिकवाली हावी रही।

इस वजह से शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में ही भारी गिरावट देखी गई। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 1100 अंक गिरकर खुला, जबकि निफ्टी 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ खुला।एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल 2025 में 4 की जगह सिर्फ 2 रेट कट की संभावना है, जिस कारण बाजार का मूड खराब हो गया है। रेट कट के फैसले के बाद अमेरिकी बाजारों में और तेज गिरावट आई है।

कल रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने 0.25 फीसदी रेट कट का ऐलान किया है, जो लगातार तीसरी बार कटौती है। इस कारण बाजार का मूड बिगड़ा है और ग्‍लोबल मार्केट में भारी गिरावट आई है। इन्‍हीं संकेत के कारण भारतीय बाजार भी दबाव में आ सकता है। खासकर आईटी कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिख सकता है। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की कॉमेंट्री का असर है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि US फेड की कमेंट्री से बाजार डर गया है। बुधवार की कॉमेंट्री से साल 2025 में सिर्फ 2 बार कटौती के संकेत मिले है। वहीं, महंगाई पर अभी और सख्ती की जरूरत सेंट्रल बैंक ने कही है। बीते कुछ समय से आईटी शेयर भारी दबाव में हैं। ऐसे में अमेरिकी बैंक द्वारा रेट कटौती से यह दबाव और बढ़ सकता है। आईटी कंपनियों वाले इंडेक्स नैस्डैक में गिरावट का असर भारत की आईटी कंपनियों पर भी दिख सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...