NationalCoaching Center और Hostel के लिए जारी हुए ये 7 नियम

Coaching Center और Hostel के लिए जारी हुए ये 7 नियम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः राजस्थान के कोटा को कोचिंग का हब कहा जाता है। जहा पर इंजीनियर और डॉक्टर बनने का सपना लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र JEE-NEET की कोचिंग लेने पहुंचते हैं। कोटा में गरीब परिवार से आने वाले छात्र जेईई-नीट क्रैक करने के साथ-साथ आर्थिक दबाव भी झेलना पड़ता हैं। इसी को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन कोटा में रहना सस्ता करने जा रहा है।

आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पहले, जिला प्रशासन ने “कोटा केयर्स” अभियान के तहत कोचिंग सेंटरों और हॉस्टलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य कोटा में आने वाले छात्रों के लिए रहने का खर्च कम करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

नई गाइडलाइंस के तहत, कोटा के 4,000 हॉस्टलों में अब छात्रों से सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं ली जाएगी। पहले यह शुल्क हॉस्टल में एडमिशन के समय लिया जाता था और साल के अंत में वापस किया जाता था। लेकिन अब छात्रों को यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

विशेष सुविधाएं छात्रों को चंबल रिवरफ्रंट और ऑक्सीजन जोन पार्क में फ्री एंट्री मिलेगा। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर “कोटा केयर्स हेल्पडेस्क” स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को सहायता मिलेगी।

कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने कहा, “कोटा केयर्स अभियान के तहत छात्रों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। कोटा में बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है, जिससे अब छात्रों को उच्च स्तरीय कोचिंग और आवास की सुविधाएं मिलेंगी।”

हाल-ही के वर्षों में कोटा में कोचिंग के लिए आने वाले छात्रों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 2024-25 में यह संख्या 2 लाख से घटकर 1.24 लाख रह गई, जिससे हॉस्टल उद्योग को 50% तक का राजस्व नुकसान हुआ। कई हॉस्टलों में 40% से भी कम बुकिंग हुई।

हॉस्टल एसोसिएशन के प्रमुख विश्‍वनाथ शर्मा, सुनील अग्रवाल और नवीन मित्तल ने कहा, “अब हॉस्टल और पीजी छात्रों की देखभाल के लिए नए मानक स्थापित करेंगे। हम जिला प्रशासन और कोचिंग संस्थानों के साथ मिलकर सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।”

हॉस्टल के लिए अन्य नए नियम:

1. ₹2,000 तक का मेंटेनेंस शुल्क लिया जा सकेगा। 2. सभी हॉस्टलों में एंटी-हैंगिंग सुसाइड सीलिंग फैन अनिवार्य किए गए हैं। 3. हॉस्टल स्टाफ के लिए गेटकीपर ट्रेनिंग अनिवार्य होगी। 4. सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सिस्टम लगाना जरूरी होगा। 5. रात में मैनुअल उपस्थिति दर्ज करनी होगी। 6. हॉस्टलों में मनोरंजन क्षेत्र भी बनाए जाएंगे। 7. अभिभावकों को सभी भुगतानों की रसीदें दी जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...