Haryanaइन कर्मचारियों को जल्‍द मिलेगा दिवाली गिफ्ट, होगा बड़ा ऐलान

इन कर्मचारियों को जल्‍द मिलेगा दिवाली गिफ्ट, होगा बड़ा ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍लीः दिवाली अब आने ही वाली है। अब सभी कर्मचारियों को दिवाली बोनस का इंतजार है।  Indian Railway के कर्मचारियों को यह दिवाली गिफ्ट जल्‍द ही मिल सकता है। उम्‍मीद की जा रही की सरकार Diwali Bonus का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में कर देगी। पिछले साल सरकार ने 1832 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस बांटा था। 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के हिसाब से 17951 रुपए का दिवाली बोनस दिया था। नॉन-गजटेड एम्‍पलाईज को बोनस मिलता है।

Railway Employees Federation ने अब रेलवे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि बोनस का भुगतान 7वें वेतन आयोग की आधार पर किया जाए। फेडरेशन ने बताया कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें काफी पहले लागू की जा चुकी हैं। लेकिन कर्मचारियों को परफॉर्मेंस लिक्ड बोनस का भुगतान 6ठे वेतन आयोग में निर्धारित न्यूनतम वेतन के आधार पर किया जा रहा है। उनकी मांग है कि बोनस भुगतान भी नई सिफारिशों के आधार पर हो।

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार बोनस का ऐलान कुछ ही दिनों में कर देगी। रेलवे हर साल कर्मचारियों को दिवाली बोनस देता है। दिवाली बोनस मिलने से कर्मचारी त्योहार अच्छे से मना लेते हैं। यही कारण है कि रेलवे कर्मचारियों को अब बोनस का बेसब्री से इंतजार है।

रेलवे सभी नॉन गजेटेड अधिकारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देता है। इसकी गणना ग्रुप डी के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के आधार पर की जाती है। छठे वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम वेतन 7000 है। इसके आधार पर 78 दिन का बोनस करीब 18 हजार रुपये है।

7वें वेतन आयोग ने न्यूनतम वेतन 18000 कर दिया है। इस आधार पर बोनस 46 हजार रुपये से ज्यादा बनता है। बोनस का सीधा संबंध रेलवे के प्रदर्शन से है। ऐसे में बोनस का फैसला रेलवे की कमाई और खर्चों के आधार पर ही लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...