Internationalविश्व कप के ये पांच सबसे खतरनाक गेंदबाज बदल सकते हे खेल...

विश्व कप के ये पांच सबसे खतरनाक गेंदबाज बदल सकते हे खेल का रुख, देखें लिस्ट 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

World Cup 2023 : विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज होने वाला है।  इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। टीम इंडिया विश्व कप से पहले वॉर्म-अप मैच खेलेगी। उसका पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया. भारत के साथ-साथ दूसरी टीमों के पास भी अच्छा बॉलिंग अटैक है।  अगर इस बार की सभी टीमों को देखें तो कुछ ऐसे गेंदबाज नजर आते हैं तो खतरनाक प्रदर्शन कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, मार्क वुड, राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट पर सभी की निगाहें होंगी। 

जसप्रीत बुमराह (भारत) –

बुमराह ने चोट से उबरने के साथ ही दमदार कमबैक किया. उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे में तीन विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने एशिया कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया।  बुमराह भारत के सबसे अहम गेंदबाज हैं और वे विश्व कप में कमाल दिखा सकते हैं। वे वनडे फॉर्मेट में अब तक 129 विकेट ले चुके हैं। 

शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) –

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अब तक 44 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 86 विकेट लिए हैं।  वे विश्व कप में भी कमाल दिखा सकते हैं. नसीम शाह की गैरमौजूदगी में शाहीन पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। 

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) और मार्क वुड (इंग्लैंड) –

न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और इंग्लैंड के मार्क वुड अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम साबित हो सकते हैं।  बोल्ट के पास बड़े मुकाबलों में खेलने का अनुभव है. उन्होंने 104 मैचों में 197 विकेट झटके हैं। बोल्ट वनडे फॉर्मेट में 6 बार पांच या इससे विकेट ले चुके हैं। वहीं वुड ने 59 मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं. वुड घातक गेंदबाजी कर सकते हैं। 

राशिद खान (अफगानिस्तान) –

राशिद खान ने अपनी स्पिन बॉलिंग का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। उन्होंने हर फॉर्मेट में अच्छा परफॉर्म किया है। हालांकि उन्हें टेस्ट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। राशिद ने 94 वनडे मैचों में 172 विकेट हासिल किए हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...