PhagwaraKapurthala में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

Kapurthala में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : परवेज नगर गांव में एक किसान के घर को नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपए की नगदी और सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरों की यह वारदात घर में लगे CCTV में भी कैद हो गई है। घटना बारे जब मलिक को सुबह जानकारी हुई तो पीड़ित मालिक ने थाना सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार परवेज नगर गांव निवासी भूपिंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई की सुबह लगभग 5 बजे जब उठे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।

उसने अपने पड़ोसी जगतार सिंह को आवाज लगाकर दरवाजा खोलना के लिए कहा। जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि हमारे घर का मैन गेट भी खुला हुआ था। और दूसरे कमरे में देखा तो साथ वाले कमरे मे अलमारियां तथा सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनके घर में चोर छत के ऊपर बनी मोंटी के दरवाजे से दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि चोरों ने 2 मोबाइल फोन, सवा लाख रुपए कैश, 3 घड़ी चुरा कर ले गए है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि चोर जाते हुए उनके घर में खड़ी दो बाइक तथा एक कार की चाबियां भी अपने साथ ले गए। हालांकि घर में लगे CCTV कैमरा में 4 चोर दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ है। थाना सिटी कोतवाली के जांच अधिकारी ASI अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान भूपिंदर सिंह की शिकायत पर धारा 457, 380 IPC के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...