पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर को चोरों ने बनाया निशाना 

पंचकूलाः सेक्टर-4 एमडीसी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार की नकद और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। उनकी माता ने नौकर और नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। एमडीसी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने घर की सफाई के लिए ललिता देवी सकेतड़ी निवासी और खाना बनाने के लिए सलिंदर दास बिहार निवासी को रखा हुआ था। उनका दूसरा मकान गुरुग्राम में भी है। वे कुछ समय के लिए अपने दूसरे घर पर भी रहती हैं।

सितंबर 2023 में वे अपने गुरुग्राम स्थित मकान पर गईं थीं। वे पांच अक्टूबर 2023 को अपने एमडीसी स्थित मकान पर वापस आईं तो उन्होंने देखा कि घर की पहली मंजिल पर उनके कमरे की अलमारी में कुछ गहने, करीब 75 हजार रुपये और अलमारी में कुछ अन्य सामान के साथ रखे थे, वे नहीं मिले। नकदी और जेवर किसी ने चोरी कर लिए थे। उन्होंने अपने स्तर पर काफी पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। ललिता देवी और सलिंदर दास 2023 में दिवाली के आसपास नौकरी छोड़कर भाग गए थे।

उन्होंने सभी अन्य नौकरों से भी पूछताछ की। उन्हें पूरा शक है कि जेवर और नकदी अलमारी की दराज से चाभी निकाल कर उनके नौकर ललिता देवी व सलिंदर दास ले गए हैं। चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। एमडीसी थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि वे अभी ड्यूटी के चलते वे बाहर हैं। इसलिए उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...