Nationalअब इस देश ने बच्चे के लिए Social Media किया बैन, जल्द...

अब इस देश ने बच्चे के लिए Social Media किया बैन, जल्द लागू होंगे नियम

नई दिल्लीः ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत और उनके विकास को सुरक्षित रखने के लिए यह कानून बेहद जरूरी था। नया नियम दिसंबर 2025 से लागू होगा और इसके बाद किसी भी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 16 साल से कम उम्र का कोई बच्चा अकाउंट नहीं बना सकेगा और न ही कोई पुराना अकाउंट चला पाएगा।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने ऑनलाइन सेफ्टी एमेडमेंट बिल 2024 पेश किया है, जिसके अनुसार देश में किसी भी बच्चे को 16 साल की उम्र से पहले सोशल मीडिया का उपयोग करना गैरकानूनी होगा। इसका मतलब यह है कि प्लेटफॉर्म को ऐसे सभी अकाउंट बंद करने होंगे जिनके यूजर की उम्र 16 साल से कम है। सरकार का कहना है कि यह कानून बच्चों को इंटरनेट पर बढ़ते खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नियम लगभग सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू होगा। इनमें Facebook, Instagram, TikTok, Snapchat, X, YouTube, Reddit और Kick जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म पर उम्र सीमा से नीचे किसी भी यूजर का मौजूद अकाउंट रखना, उसे चलाना या नया अकाउंट बनाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा। इन प्लेटफॉर्म को बच्चों की उम्र की पहचान के लिए कड़े वेरिफिकेशन सिस्टम भी लागू करने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि यह कानून बच्चों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह कदम हमारे बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने घोषणा की है कि यह कानून 10 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...