Breaking Newsलोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इतने प्रतिशत हुई वोटिंग 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इतने प्रतिशत हुई वोटिंग 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 10 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में अब तक 3 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 52.60 प्रतिशत हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले आठ घंटों (15:00 बजे तक) में औसत मतदान 52.60 प्रतिशत हुआ और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 66.05 प्रतिशत तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चाैथे चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश……मतदान प्रतिशत
आंध्र प्रदेश …………………..55.49
बिहार………………………….45.23
जम्मू-कश्मीर…………………29.93
झारखंड ………………………56.42
मध्य प्रदेश…………………….59.63
महाराष्ट्र……………………….42.35
ओडिशा……………………….52.91
तेलंगाना………………………52.34
उत्तर प्रदेश……………………48.41
पश्चिम बंगाल………………..66.05
इस बीच, पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 186/187 के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिविर में आज सुबह तोड़फोड़ होने के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया। बाद में सूरी की स्थानीय पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नादिया में कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के तहत छपरा के बनियाखाली में एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एजेंट को कथित टीएमसी समर्थकों द्वारा पीटने के बाद दो घंटे के लिये बूथ से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन स्थानीय माकपा नेताओं ने केन्द्रीय बलों की मदद से उसे वापस ले लिया। बीरभूम के हासन में कथित टीएमसी समर्थकों द्वारा पिटाई के बाद भाजपा का पोलिंग एजेंट घायल हो गया, हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इससे इनकार किया है। स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने भाजपा एजेंट पर हमले का विरोध किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस पहुंची।

उत्तर प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी की सूचना मिली जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। कन्नौज के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम खराब होने से करीब 40 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। बहराइच के साेहनी बलई गांव में थारु जनजाति के लोगों ने अपने पारंपरिक परिधान के साथ मतदान किया। देश में अन्य राज्यों से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...