Breaking Newsकारोबारी Ratan Tata को लेकर आई धमकी भरी कॉल

कारोबारी Ratan Tata को लेकर आई धमकी भरी कॉल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः देश के प्रख्यात कारोबारी रतन टाटा को लेकर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरी फोनकॉल मिली थी। जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया कि टाटा का हश्र भी वैसा ही होगा जैसा टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का हुआ था। बता दें कि मिस्त्री की मृत्यु एक कार हादसे में हुई थी। पुलिस ने कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसकी पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाला शख्स पुणे का है और स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित है।

उसके पास एमबीए की डिग्री भी है। कॉल की लोकेशन कर्नाटक की मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉल करने वाले शख्स ने रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उनका हाल वैसा ही होगा जैसा साइरस मिस्त्री का हुआ था। कॉल आते ही पुलिस सक्रिय हुई और टाटा की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टीम को लगाया गया। वहीं, एक और टीम को कॉलर की पहचान का पता लगाने का काम सौंपा गया।

टीम ने टेक्निकल सपोर्ट और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मदद से कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस किया। कॉलर की लोकेशन कर्नाटक की पता चली है। पुलिस ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे शहर का रहने वाला है। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस शख्स के घर पहुंची। यहां पता चला कि वह पिछले पांच दिन से लापता है। उसकी पत्नी ने इसे लेकर भोसारी पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसके स्किजोफ्रेनिया से पीड़ित होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी एक्शन न लेने का फैसला लिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...