Himachalधार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ

धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, दिल्ली तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वाधान में आज चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय प्र्र्र्र्र्रशिक्षण शिविर आरम्भ किया गया। 27 से 29 दिसंबर तक चलने वाले इस शिविर में चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी तथा  चिंतपूर्णी और डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के स्थानीय स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। 

जिला आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य मंदिर में दर्शन के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवियों को ट्रेनिंग देना है ताकि अधिक भीड़ के दौरान पैदा होने वाली किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अक्सर नवरात्रों, नववर्ष व अन्य कई धार्मिक आयोजनों के दौरान जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी और डेरा बाबा बड़भाग सिंह में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में एकाएक वृद्धि हो जाती है, जिससे आपात स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। इस प्रशिक्षण से भीड़ को नियंत्रण करने में तैनात अधिकारियों व सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की आपातस्थिति के पैदा होने से बचने मंे मदद मिलेगी। 

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, दिल्ली से कोर्स डायरेक्टर, डॉ. शेखर चतुर्वेदी और यंग प्रोफेशनल, अरुण वर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में अन्य के अलावा मंदिर प्रशासन की और से मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल और असिस्टेंट कंट्रोलर फाइनेंस शम्मी राज भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...