Mumbaiमिसिंग लिंक पर 3 गाड़ियों में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, खुले एयरबैग,...

मिसिंग लिंक पर 3 गाड़ियों में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मुंबईः मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ ब्रिज पर 3 गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब मुंबई से पुणे की ओर जा रही फॉर्च्यूनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान उसके पीछे आ रही 2 कारें फॉर्च्यूनर से टकरा गईं। हादसे में तीनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह दुर्घटना पुणे जाने वाली लेन के केबल-स्टेयड ब्रिज वाले हिस्से पर हुई।
लोगों ने बताया कि तीनों गाड़ियां मुंबई से पुणे की ओर जा रही थीं। इस दौरान ‘मिसिंग लिंक’ पर केबल-स्टे वाले ब्रिज के पास तीसरी लेन में फॉर्च्यूनर अचानक रुक गई। इसके बाद, पीछे से तेज़ रफ़्तार में आ रही हुंडई कार फॉर्च्यूनर से टकरा गई। वहीं एक वरना कार दूसरी गाड़ी से जा टकराई। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, कोई जान नहीं गई, क्योंकि यात्रियों ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी। हादसे में गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। घटना के बाद उस रास्ते पर ट्रैफ़िक बाधित हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफ़िक को बहाल किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हाईवे पर गाड़ी चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखना, अचानक ब्रेक लगाने से बचना और ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना ज़रूरी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...