ऊना/ सुशील पंडित:जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में बुधवार को ऊना मंडल भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा के अतिरिक्त महिला मोर्चा और युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया और सभी लोगों ने बैठकर सहभोज करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा का मूल संगठन है और उसी मूल संगठन की विशेषता सह भोज की रही है। उसी का अनुसरण करते हुए जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान के तहत कार्यक्रम के समापन पर सह भोज का आयोजन किया गया है। ताकि कार्यकर्ता एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ सके इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों और आगामी अभियानों को लेकर भी चर्चा की जा सके।इस बैठक में जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बालवीर बग्गा,मंडल महामंत्री अशोक धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भडोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पुरी, अनु ठाकुर, ऋतु अशोत्रा, कमला प्रधान, बलविंदर कौर,सीमा दत्ता,वंदना आँगरा, जनकराज खजांची, नवीन पुरी.महिंदर छिब्बर, रोहित सहोड,पहु लाल भारद्वाज, बलविंदर गोल्डी ,राकेश गिका, गगन ओहरी, नीरज कैप्टन चरणदास रुपिंदर देहल, वरुण मेहन, विकास शर्मा, मोनू, रजत रजी, अनीश ठाकुर साहिल बाली,,विक्की सैनी बा भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
