Baddiआज पीएम मोदी और कल पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

आज पीएम मोदी और कल पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर 1 जून को आखिरी चरण में पंजाब में वोटिंग होने जा रही है। जिसको लेकर पीएम मोदी से लेकर विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने पंजाब में डेरा डालना शुरू कर दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्टार प्रचारक राहुल गांधी शनिवार अमृतसर पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब का ये उनका पहला दौरा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद राहुल गांधी 29 मई को दोबारा पंजाब आएंगे और लुधियाना व पटियाला में प्रदेश कांग्रेस प्रधार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व डॉ. धर्मवीर गांधी के लिए प्रचार करेंगे।

अमृतसर में सुरक्षा के मद्देनजर तकरीबन 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट रोड स्थित मीरांकोट में कांग्रेस की रैली का आयोजन किया जा रहा है। जहां पंडाल लगाने से लेकर सुरक्षा के कार्य शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत औजला के साथ सीनियर नेता हरीश चौधरी भी मरांकोट पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया। VVIP मूवमेंट के चलते यहां सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

पंजाब पुलिस की तरफ से 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी की पर्सनल सिक्योरिटी भी साथ रहेगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में VVIP मूवमेंट अब बढ़ने लगी है। कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जेल से निकलने के बाद पहली बार पंजाब के अमृतसर में पहुंचे थे। उनके साथ सीएम भगवंत मान भी थे। इसके अलावा कुछ दिन पहले गुरजीत औजला के समर्थन में ही कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व मिनिस्टर सचिन पायलट ने भी अमृतसर का दौरा किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...